[Updated] Political Science GK questions in Hindi for Government exams
![[Updated] Political Science GK questions in Hindi for Government exams](/uploads/2016/12/Indian-Political-GK-in-in-hindi-for-2017-Government-Exam.jpg)
- राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्यों के नामांकन का नियम किस देश के संविधान से लिया गया था - संयुक्त राज्य अमेरिका
- किसका कथन है कि अनुच्छेद 356 एक मृतपत्र की भाँति रहेगा इसका प्रयोग अंतिम साधन के रूप में किया जायेगा - डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
- सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है - संसद द्वारा महाभियोग पारित करके
- व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है– सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
- संविधान की व्याख्या कौन करता है - न्यायपालिका
- राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है - 6 वर्ष
- विधानसभा एवं विधानपरिषद् के वर्ष में कम.से.कम कितने अधिवेशन होने अनिवार्य हैं - दो
- लोकसभा का नेता कौन होता है - प्रधानमंत्री
- किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते हैं– वित्त विधेयक पर
- उप राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है -राज्य सभा का
- लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है– संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय
- तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी हैं -भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा
- भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है - राष्ट्रपति
- एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं - वित्त मंत्रालय के सचिव के
- भारतीय संविधान के 73वें संशोधन का सम्बन्ध किससे है - पंचायती राज से
- भारत में साइमन कमीशन के बहिष्कार का मुख्य कारण क्या था - सभी सदस्य अंग्रेज थे
- निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे - नीलम संजीव रेड्डी
- वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ हैं - 12
- मंत्रीमण्डल सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है - लोकसभा
- भारतीय संसद के कामकाज में शून्य काल का क्या अर्थ है - प्रश्न काल और अगली कार्यसूची के बीच का समय
- भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता इंग्लैण्ड से ली गई है - संसदीय प्रणाली
- भारत के संविधान को कब पारित किया गया -26 नवम्बर, 1949 को
- संविधान के किस संशोधन द्वारा उसमें समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखंडता शब्द जोड़े गए - 42वें
- किस अनुच्छेद के अंतर्गत तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती है -अनुच्छेद 127
- सर्वप्रथम लोकायुक्त का गठन 1971 में किस राज्य में किया गया – महाराष्ट्र में
- उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिये किसी व्यक्ति को कम से कम कितने साल के लिये उच्च नयायालय का न्यायाधीश होना आवश्यक है -कम से कम 10 साल
- अनुच्छेद 143 के अंतर्गत राष्ट्रपति को किन दो श्रेणियों में उच्चतम न्यायालय से राय लेने का अधिकार है– सार्वजनिक महत्व के किसी मसले पर विधिक प्रश्न उठने पर एवं किसी पूर्व संवैधानिक संधि समझौता आदि मामलों पर विवाद उत्पन्न होने पर
- कौन संवैधानिक संशोधन अधिनियम अखिल भारतीय विधिक सेवा के निर्माण की व्याख्या का प्रावधान करता है -42वाँ संशोधन अधिनियम 1976
- राज्य की लोक सेवाओं में न्यायापालिका को कार्यपालिका से पृथक करने का प्रावधान किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है -अनुच्छेद 50 के
- सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैद्यानिक अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया -44वें
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0Uहमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersinहमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindiaFREE CLASSIFIED INDIA • POST FREE AD • LOCAL DIRECTORY
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)

Vikash Sharma is an education expert and digital learning strategist with over 10 years of experience in the Indian education ecosystem.rnAs the founder of EducationMasters.in, he is dedicated to helping students and job aspirants stay updated with the latest government exams, results, and career guidance.rnHis articles combine verified information, real-world insights, and easy-to-understand explanations — empowering readers to make informed academic and career decisions.rnrnVikash strongly believes in the mission “Education for Everyone” and continuously works to make reliable educational updates accessible to students across India.rnrn📍 Based in Dehradun, Uttarakhand
