General Knowledge questions in hindi for Political for Govt exam
- 42वें संविधान संशोधन 1976 के द्वारा संविधान की प्रस्तावना में कौन-से तीन शब्द जोड़े गये थे ? – समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखंडता
- संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को क्या कहा गया है ? – राज्यों का संघ
- भारत सरकार एवं एक या अधिक राज्यों के मध्य उत्पन्न विवाद की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय की किस अधिकारिता के अंतर्गत आती है ? – मूल अधिकारिता
- संविधान के अनुच्छेद-280 के अंतर्गत किसके द्वारा प्राय: 5 वर्षों की समाप्ति पर वित्त आयोग की नियुक्ति की जाती है ? – राष्ट्रपति
- दल-बदल के आधार पर निर्वाचित सदस्यों की अयोग्यता सम्बन्धी विवरण संविधान की किस अनुसूची में दिया गया है ? – 10 वीं अनुसूची
- संवैधानिक उपचारों के अधिकार को डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान का हृदय और आत्मा कहा था I यह अधिकार किस अनुच्छेद में वर्णित है ? – अनुच्छेद-32
- राष्ट्रपति के निर्वाचन में यदि विवाद उत्पन्न हो जाये तो उसका निराकरण कौन करता है ? – सर्वोच्च न्यायालय
- संविधान क अनुच्छेद-74 ( 3 ) के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी है ? – लोकसभा
- भारत में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली का प्रस्ताव किस समिति ने किया था ? – बलवंत राय मेहता समिति
- स्पीकर कब सदन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है ? – केवल मतों की बराबरी की स्थिति में
- किसी ‘ राज्य लोक सेवा आयोग ’ के कार्यो को किसके अनुमोदन से ‘ यूपीएससी ’ को सौंपा जा सकता है ? – भारत के राष्ट्रपति
- राज्यसभा को कितने दिनों के अन्दर किसी धन विधेयक पर अपनी संस्तुति देनी होती है ? – 14 दिन
- राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य किनके चुनाव में भाग लेते है ? – राष्ट्रपति तथा राज्यसभा व विधान परिषद के सदस्यों के चुनाव में
- “ भारत के प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखें I “ यह उपबंध किस्मे किया गया है ? – मूल कर्तव्य
- कौन-सी समिति ने मूल कर्तव्यों को संविधान में सम्मिलित करने का सुझाव दिया ? – स्वर्ण सिंह समिति
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत में शासन की सर्वोच्च सत्ता किस्मे निहित है ? – देश की जनता में
- भारत का पहला ‘ संविधान दिवस ’ केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किया गया ? – 26 नवम्बर , 2015 ( संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर )
- अक्टूबर, 2015 में किस राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा को बढाकर 33% किया गया ? – मध्य प्रदेश
- संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है ?- अनुच्छेद-370
- 99 वां संविधान संशोधन विधेयक ( जिसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक और निरस्त घोषित कर दिया गया ) सम्बंधित है ? – न्यायिक नियुक्ति आयोग
- वर्तमान में भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय है ? – 24
- ‘ धन विधेयक ’ संसद के किस सदन में पेश किया जा सकता है ? – केवल लोकसभा में
- भारत की संसद में कौन शामिल होते है ? – राष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा
- राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों का उल्लेख भारतीय संविधान में कहाँ किया गया है ? – भाग-18 ( अनुच्छेद-351 से 360 )
- संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान है की प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा ? – अनुच्छेद-214
- संविधान के अनुच्छेद-149 में किसके कार्य एवं शक्तियों का वर्णन है ? –नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
- भारत में संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ? – लोकसभा अध्यक्ष
- किन राज्यों ने वर्ष 1959 में सर्वप्रथम पंचायती राज को क्रियान्वित किया ? – राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश
- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत ‘ निर्वाचन आयोग ’ स्थापित करने का प्रावधान है ? – अनुच्छेद-324
- किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान संविधान के पुनरावलोकन के लिए ‘राष्ट्रीय आयोग’ बना था ? – अटल बिहारी वाजपेयी
Read Also
- general knowledge questions answers political science in hindi post by mentor
- political science gk questions in hindi
- Indian political( polity) general knowledge question with answer in hindi
- Top 50 most important & common gk question frequently ask in exam
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0Uहमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersinहमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindiaFREE CLASSIFIED INDIA • POST FREE AD • LOCAL DIRECTORY
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)

Vikash Sharma is an education expert and digital learning strategist with over 10 years of experience in the Indian education ecosystem.rnAs the founder of EducationMasters.in, he is dedicated to helping students and job aspirants stay updated with the latest government exams, results, and career guidance.rnHis articles combine verified information, real-world insights, and easy-to-understand explanations — empowering readers to make informed academic and career decisions.rnrnVikash strongly believes in the mission “Education for Everyone” and continuously works to make reliable educational updates accessible to students across India.rnrn📍 Based in Dehradun, Uttarakhand
