दुनिया की दस सबसे भूतहा जगहें # Top 10 Haunted place in world
Status: Download Available

दुनिया की दस सबसे भूतहा जगहें # Top 10 Haunted place in world
जैसे दिन के बाद रात का अस्तित्व होता है उसी तरह जीवन और मरण एक अटल सत्य है लेकिन मरने के बाद इंसान का क्या होता है यह रहस्य है। पर इस पूरे संसार मे कुछ ऐसी जगहें हैं जो खुद मे श्रापित है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे 10 भूतहां जगहो के बारे मे बताएँगे जिनके बारे मे जानकार आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।
दुनिया की दस सबसे भूतहा जगहें # Top 10 Hounted place in world
1) जापान का ओकिघारा / Aokigahara, Japan

जापान का ओकिघारा (Aokigahara)जंगल सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से विश्वविख्यात है। जापान के ओकिघारा जंगल मे हर वर्ष यहां सैकड़ों की संख्या में लोग सुसाइड(suicide) करते हैं।यहाँ की Local Police सालाना सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए अभियान चलाती है।
माना जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड(Suicide) की हैं, उनकी आत्माओं का इस जंगल मे वास है। एक प्राचीन मान्यता के मुताबिक एक बार प्राचीन जापान(Japan) में जब कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में समर्थ नहीं थे तो उन्हें ओकिघारा(Aokigahara) के इस जंगल में छोड़ दिया गया था जहाँ पर उन सबकी भूख से मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है की वही भूत(Ghost) इस जंगल में जाने वाले लोगो का आज शिकार करते है।
2 )बीचवर्थ पागलखाना, ऑस्ट्रेलिया / Beechworth Lunatic Asylum, Australia

बीचवर्थ पागलखाना आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया(Victoria) में स्थित है यह 1867 से 1995 तक एक मेंटल अस्पताल(Mental Hospital) के अस्पताल के रूप मे विध्यमान था। यह अस्पताल(Hospital) इतना बड़ा था कि इस पागलखाने में एक साथ 1200 मरीजों को रखने की व्यवस्था थी। इस पागलखाने के 130 साल के इतिहास में यहां पर 9000 मरीज मरे हैं। माना जाता है कि यहां उन मरीजों की आत्माएं(Soul) आज भी मँडराती है इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं।
3) भानगढ़, भारत / Bhangarh Fort, India

भानगढ़ (Bhangarh)एक सुप्रसिद्ध किला है जो राजस्थान मे है इसे भूतों को किला (Ghost Fort)कहा जाता है। यह इतना डरावना है कि लोग इसका नाम लेने से भी कांपते हैं। राजस्थान के अलवर (Alwar)जिले में स्थित यह किला भूतो के भानगढ़ के नाम से भी जाना जाता है।यहाँ रात के समय आना पूरी तरह से पाबंद है। माना जाता है कि 16वीं शताब्दी में यह बहुत सुन्दर नगर था यहां एक राजकुमारी (Princess)रहती थी जो बहुत खूबसूरत थी की सारे राज्यो में इनकी चर्चा थी राजकुमारी को पाने के लिए एक तांत्रिक ने राजकुमारी पर काला जादू (Black Magic)किया। पर जादू का असर उल्टा हो गया और तांत्रिक पर ही पड़ गया और वो तांत्रिक मर गया। मरते समय तांत्रिक ने श्राप दिया था की इस किले ने में सारे लोग जल्द ही मर जायेंगे। और कुछ दिन बाद एक युद्ध हुआ और किले के सारे लोग मारे गए यहां तक की राजकुमारी भी। एक ही किले में एक साथ इतने बड़े कत्लेआम के बाद वहां मौत (death)की चींखें गूंज गयी और आज भी उस किले में उनकी रूहें घुमती हैं।
4) हेल फायर क्लब, आयरलैंड / Hell Fire Club on Montpelier Hill, Ireland.

आयरलैंड(Ireland) मे स्थित इस डरावनी इमारत का निर्माण मोंटपिलर हिल में 1725 मे किया गया था। इस जगह का इस्तेमाल डबलिन इलीट, अय्याशी और शैतान की पूजा (Shaitan)के लिए किया करते थे। इसे आयरलैंड की सबसे डरावनी जगहों (Hounted place)में शुमार किया जाता है। यह जगह वीरान है जहां कोई आता जाता नहीं है।
5). हाईगेट कब्रिस्तान, लन्दन / Highgate Cemetery, North London, England.

यह हाईगेट कब्रिस्तान लंदन (London)मे स्थित है। रात के समय पिशाच खून की तलाश में घूमते है ऐसा स्थानीय लोगो(Local ) का मानना है। पिशाच अपनी रास्ते में आने वाले हर इंसान को अपना भोजन (food)बना लेते हैं। इसे पिशाचो का शहर भी कहा जाता हैं।
6). स्क्रीमिंग टनल, कनाडा / Screaming Tunnel Ontario, Canada.

स्क्रीमिंग टनल कनाडा(Canada) मे है। मान्यता है कि इस टनल(Tunnel) में दो युवतियां जिन्दा जली थी और उनकी आत्माये यहां भटकती रहती हैं। अक्सर रात में उन्हे यहाँ देखा गया है।
7) द मायर्टलेस सेंट फ्रांसिसविले, अमेरिका / The myrtles plantation saint francisville la, USA.

अमेरिका के लुसिआना का यह है ‘द मायर्टलेस सेंट फ्रांसिसविले’। कहते हैं यहां 10 से भी ज्यादा लोगो की मौत हुई है। भवन के बरामदे पर दो बच्चों(Children) की आत्मा देखे जाने की बात कई बार सामने आई है।
8 ). बेरी पोमेरॉय का महल, टॉटनेस / Berry Pomeroy Castle, Totness.

ऐसा माना जाता है कि यहां दो बहुत लोकप्रिय महिलाओं, सफेद औरत और नीली औरत की आत्मा घूमती है। सफेद औरत का नाम मार्ग्रेट पोमेरॉय (Marget Pomeroy)बताया जाता है। कहा जाता है कि मार्ग्रेट की बहन (Sister)उससे बहुत इर्ष्या करती थी। इसी इर्ष्या के कारण एक दिन उसने मार्ग्रेट को कैद कर दिया। कैद और भूख के कारण मार्ग्रेट(Marget) की वहीं मौत हो गई। नीली औरत कौन है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
9). डोमिनिकल हिल, फिलीपींस / Dominican Hill, Baguio City, Philippines.

इस जगह के बारे में कहा जाता हैं की यहां पर युद्ध के समय कई लोग मारे गए थे और बाद में जो भी घायल बचे उनकी भी बहुत दर्दनाक मौत (death)हुई। इस भुतहा महल में आज भी आत्माये भटकते रहती हैं।
10 ). लुलिया हसडेउ, रोमानिया / Iulia hasdeu castle, Romania.

मान्यता है कि यहां लुलिया(Luliya) नाम की लड़की के पिता ने अपनी बेटी की मृत्यु के बाद उसकी याद में यह इमारत बनवायी थी। कहते हैं यहां वह अपनी बेटी की आत्मा से बात भी किया करते थे। रोमानिया (Romania)में यह इमारत सबसे भूतहा माना जाता है।
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0Uहमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersinहमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindiaFREEwww.addressguru.in
FREE CLASSIFIED INDIA • POST FREE AD • LOCAL DIRECTORY
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)
Disclaimer: The content shown on this page related to government jobs, admit cards and results is either sourced from various internet portals or directly from official government websites. We do not claim any affiliation or authority over this content. It is solely for information providing purposes.

Poojaauthor
I am Pooja, a student and Content Writer at Education Masters, passionate about creating informative, SEO-friendly, and student-focused educational content. I specialize in writing about government jobs, entrance exams, admissions, results, and career guidance to help students make informed academic decisions.
