banner ad

[UTET CTET UPTET 2018]: Important Muhavare Study In Hindi ...

By Kamakshi Sharma | Hindi | Oct 07, 2018
सभी Exam में Muhavare  के Questions पूछे जाते हैं। Muhavaro  का प्रयोग मनुष्य अपने जीवन में भी करता हैं। जीवन में प्रयोग करने से Candidate को कुछ Muhavare आसानी से याद हो जाती हैं। जिसके कारण मनुष्य  को CTET ,UTET,UPTET के Exam में आयी, Muhavaro  का आसानी से प्रयोग कर पाता हैं। और Muhavare आसानी से याद भी हो जाती हैं।

जो वाक्यांश सामान्य अर्थ के स्थान पर विलक्षण अर्थ प्रकट करता है, उसे मुहावरा कहते हैं। मुहावरों के प्रयोग से भाषा में सरलता, सरसता तथा चमत्कार उत्पन्न होता है। मुहावरा वह वाक्यांश है जो अपने वाचिक अर्थ का बोध न कराकर, लाक्षणिक या व्यांग्यिक अर्थ का बोध कराता है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का है। जबकि कहावत पूरे वाक्य में होती है। मुहावरे और लोकोक्तियाँ का प्रयोग भाषा में संजीवता लाने के लिए किया जाता है। हम यहां उन प्रश्नों का प्रस्तुत कर रहे है। जो पूर्व में किसी न किसी परीक्षा में आये है और आगामी परीक्षाओं में भी आते रहेंगे। इसलिए इनका अध्ययन आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

प्रमुख मुहावरे : अर्थ और प्रयोग (CTET UPTET 2018)



अपने मुँह मियाँ-मिट्ठू बनना – अपनी प्रशंसा स्वयं करना।

वाक्य प्रयोग  अपने मुँह मियाँ-मिट्ठू बनने वाले व्यक्ति का सम्मान नहीं होता।

अपना उल्लू सीधा करना – अपना मतलब निकालना।

वाक्य प्रयोग – आजकल के नेता अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं।

अपना-सा मुँह लेकर रह जाना – कार्य में असफल होने पर लज्जा का अनुभव करना।

वाक्य प्रयोग – जब योगेश अमित के भड़कावे में न आया, तो वह अपना-सा मुँह लेकर रह गया।

आँखों का तारा – अत्यधिक प्रिय।

वाक्य प्रयोग – संदीप माता-पिता की आँखों का तारा है।

आँखें दिखना – क्रोध करना।

वाक्य प्रयोग – एक तो टक्कर मार दी ऊपर से आँखें दिखा रहे हो।

आस्तीन का साँप – कपटी मित्र।

वाक्य प्रयोग – रवि अकेला तुम्हारे लिए आस्तीन का साँप बना हुआ है। हर जगह तुम्हारी निंदा करता है।

आग में घी डालना – क्रोध को भड़काना।

वाक्य प्रयोग – माँ-बेटे में झगड़ा हो रहा था, बहू ने माँ की कमियाँ गिनाकर और आग में घी डाल दिया।

ईंट का जवाब पत्थर से देना – दुष्ट की दुष्टता से बढ़कर दुष्टता करना।

वाक्य प्रयोग – कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया।

ईद का चाँद होना – बहुत दिनों बाद दिखाई देना।

वाक्य प्रयोग – मसूद भाई बहुत दिन बाद मिले हो, आप तो सच में ईद का चाँद हो गए हो।

कलेजे पर साँप लोटना – ईर्ष्या करना।

वाक्य प्रयोग – अमित का उच्च पद पर चयन हो जाने पर रवि के कलेजे पर साँप लोट गया।

कान भरना – चुगली करना।

वाक्य प्रयोग – चापलूस लोग किसी न किसी के विरुद्ध अधिकारियों के कान भरते रहते हैं।

कोल्हू का बैल – दिन-रात काम में जुटे रहना।

वाक्य प्रयोग – मोहन दिन-रात कोल्हू के बैल की तरह काम में जुटा रहता है फिर भी उसे समय से पारिश्रमिक नहीं मिलता।

चिराग तले अंधेरा – सर्वाधिक उपयुक्त स्थान पर किसी गुण का अभाव।

वाक्य प्रयोग – कल रात थाने से पुलिस अधिकारी की गाड़ी चोरी हो गई, सच है चिराग तले अंधेरा होता है।

छक्के छुड़ाना – बुरी तरह हराना।

वाक्य प्रयोग – छत्रपति शिवाजी ने मुगलों के छक्के छुड़ा दिए।

जमीन-आसमान एक कर देना – प्रयास करने में कोई कसर नहीं छोड़ना।

वाक्य प्रयोग – मैंने अपनी अंकतालिका खोजने में जमीन-आसमान एक कर दिया।

ढाक के तीन पात – सदा एकसा रहना।

वाक्य प्रयोग – अनपढ़ को उसके हित की बात समझाना व्यर्थ है, क्योंकि वह तो वही ढाक के तीन पात है।

other related links:




  1. Indian National Movement GK Questions Answers for UKSSSC

  2. Top 30 General Science GK Questions Answers for UKPSC Exam

  3. Top 50 Indian Polity and Constitution GK Question for UKPSC



 

 
banner ad

Share this Post

(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)

Posts in Other Categories

Get Latest Update(like G.K, Latest Job, Exam Alert, Study Material, Previous year papers etc) on your Email and Whatsapp
×
Subscribe now

for Latest Updates

Articles, Jobs, MCQ and many more!