1 सितम्बर एलआईसी स्थापना दिवस #1 September LIC Foundation Day
Status: Download Available

1 सितम्बर भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी स्थापना दिवस (1 September Life Insurance Corporation of India or LIC Foundation Day)

भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी(LIC) हमारे देश भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ जैसे टैग लाइन के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम(Bhartiye Jeevan Beema Nigam) भारत की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। भारतीय जीवन बीमा निगम पूरी तरह से भारत सरकार(India Govt) के स्वामित्व में है। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना(Foundation) सन् 1 सितम्बर 1956 में हुई।इसीलिए हर वर्ष भारतीय जीवन का स्थापना दिवस(Foundation day celebration) प्रतिवर्ष 1 सितम्बर को पूरे भारतवर्ष मे मनाया जाता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम का मुख्यालय भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई (Mumbai)में स्थित है। भारत के विभिन्न भागों में भारतीय जीवन बीमा (LIC) निगम के 8 आंचलिक कार्यालय और 101 संभागीय कार्यालय स्थित हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) के लगभग 2048 कार्यालय देश के कई शहरों में विध्यमान हैं और भारतीय जीवन बीमा निगम(Bhartiye Jeevan Beema Nigam) के लगभग 10 लाख से अधिक एजेंट भारत भर में फैले हैं।
इतिहास (History)

भारत की सबसे पहली ओरिएण्टल जीवन कंपनी(Oriental Jeevan Company) भारत की पहली बीमा कंपनी थी। ओरिएण्टल जीवन कंपनी सन् 1818 में कोलकाता में बिपिन दासगुप्ता(Vipin Das Gupta) एवं अन्य लोगों के द्वारा स्थापित की गयी थी । बॉम्बे म्यूचुअल लाइफ अस्युरंस सोसाइटी, जो1870 में गठित हुई, देश की पहली बीमा प्रदाता इकाई थी। कुछ अन्य बीमा कंपनियां भी हैं जो स्वतंत्रता(Independence) के पहले गठित हुईं वो निम्नलिखित है -
भारत बीमा कंपनी
यूनाइटेड कंपनी
नेशनल इंडियन
नेशनल इंश्योरेंस
कोऑपरेटिव अस्युरंस
हिंदुस्तान कोऑपरेटिव
इंडियन मर्केंटाइल
जनरल अस्युरंस
स्वदेशी लाइफ
राष्ट्रीयकरण ( Nationalization)
भारतीय जीवन बीमा (LIC)विधेयक भारतीय संसद ने 19 जून 1956 को पारित किया। जिसके अंतर्गत 1 सितम्बर 1956 को भारतीय जीवन बीमा निगम (Bhartiye Jeevan Beema Nigam)अस्तित्व में आया। भारतीय जीवन बीमा (LIC)व्यापार का राष्ट्रीयकरण औद्योगिक नीति संकल्प 1956 का परिणाम है।
भारतीय जीवन बीमा निगम से सम्बंधित सामान्य ज्ञान
प्रश्न भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना कब हुई ?
उत्तर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना 1 सितम्बर, 1956 को की गयी थी।
प्रश्न इसकी परिसंपत्ति का कुल मूल्य कितना है?
उत्तर इसकी परिसंपत्ति का कुल मूल्य 25,29,390 करोड़ रुपये है।
प्रश्न भारतीय जीवन बीमा निगम का आदर्श वाक्य क्या है ?
उत्तर :भारतीय जीवन बीमा निगम का आदर्श वाक्य “योगक्षेमम वहाम्यहम” है।
प्रश्न LIC का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर एम. आर. कुमार को LIC का चेयरमैन नियुक्त किया गया। वर्तमान में एम. आर. कुमार LIC की नार्थ जोन के जोनल मेनेजर पद पर कार्यरत्त हैं।
प्रश्न LIC किस प्रकार की कंपनी है?
उत्तर LIC एक सार्वजनिक क्षेत्र का बीमा समूह व निवेश कंपनी है।
प्रश्न एलआईसी ऑनलाइन भुगतान पॉलिसी का भुगतान करने का सबसे लोकप्रिय तरीका क्या है ?
उत्तर प्रीमियम
प्रश्न भारतीय जीवन बीमा की वेबसाइट क्या है ?
उत्तर www.licindia.in
प्रश्न भारतीय जीवन बीमा का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर मुम्बई
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0Uहमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersinहमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindiaFREEwww.addressguru.in
FREE CLASSIFIED INDIA • POST FREE AD • LOCAL DIRECTORY
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)
Disclaimer: The content shown on this page related to government jobs, admit cards and results is either sourced from various internet portals or directly from official government websites. We do not claim any affiliation or authority over this content. It is solely for information providing purposes.

Poojaauthor
I am Pooja, a student and Content Writer at Education Masters, passionate about creating informative, SEO-friendly, and student-focused educational content. I specialize in writing about government jobs, entrance exams, admissions, results, and career guidance to help students make informed academic decisions.
