उत्तराखंड के प्रमुख वन्य जीव विहार(Famous Wildlife Sanctuary of Uttarakhand )
By Pooja | General knowledge | Jun 21, 2020

उत्तराखंड के प्रमुख वन्य जीव विहार(Famous Wildlife Sanctuary of Uttarakhand )
आज हम (educationmasters)आपके लिए लाए है उत्तराखंड के प्रमुख वन्य जीव विहारों के नाम और उनकी स्थिति की जानकारी। अधिकांश तय उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं मे इसके विषय मे पूछ लिया जाता है। आशा है की हमारा यह लेख आपको उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफल बनाने के लिए मदद करेगा।
उत्तराखंड के प्रमुख वन्य जीव विहार(Famous Wildlife Sanctuary of Uttarakhand )
1.केदारनाथ वन्य जीव विहार (Kedarnath Wildlife Sanctuary)
केदारनाथ वन्य जीव विहार ((Kedarnath Wildlife Sanctuary))चमोली एवं रुद्रप्रयाग मे स्थित है। यह 957 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। केदारनाथ वन्य जीव विहार ((Kedarnath Wildlife Sanctuary))की स्थापना सन् 1972 में की गयी। यहाँ भूरा भालू, हिम तेंदुआ, घुरल, काकड़, कस्तूरी मृग, , जंगली सूअर आदि जीव पाये जाते है।

2.अस्कोट वन्य जीव विहार (Askot Wildlife Sanctuary)
अस्कोट वन्य जीव विहार ((Askot Wildlife Sanctuary))की स्थापना 1986 मे हुई यह वन्य जीव विहार जनपद पिथोरागढ़(Pithoragarh) में 600 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। यह अस्कोट वन्य जीव अभ्यारण्य ((Askot Wildlife Sanctuary))कस्तूरी मृग के लिए प्रसिद्ध है।

3.सोनानदी वन्य जीव विहार (Sonanadi Wildlife Sanctuary)
सोनानदी वन्य जीव विहार(Sonanadi Wildlife Sanctuary) की स्थापना सन् 1987 में हुई। यह जनपद पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal)में 301वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। यहाँ पर मुख्यतः हाथी , शेर , घुरल, काकड़ , जंगली सूअर, मगर, घड़ियाल, अजगर आदि जानवर पाये जाते है ।

4.गोविन्द वन्य जीव विहार (Govind Wildlife Sanctuary)
गोविन्द वन्य जीव विहार (Govind Wildlife Sanctuary)की स्थापना सन् 1955 में हुई। यह गोविन्द वन्य जीव विहार जनपद उत्तरकाशी (Uttarkashi)में 485 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। यहाँ भूरा भालू, कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, घुरल, काकड़ , जंगली सूअर, जंगली बिल्ली, आदि जानवर पाये जाते है।

5.बिनसर वन्य जीव विहार (Binsar Wildlife Sanctuary)
बिनसर वन्य जीव विहार (Binsar Wildlife Sanctuary) की स्थापना सन् 1988 में की गयी। यह जनपद अल्मोड़ा(Almora) में 47 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। इस वन्य जीव विहार मे(Binsar Wildlife Sanctuary) काला भालू, , घुरल, काकड़ , जंगली सूअर, जंगली बिल्ली, आदि जानवर पाये जाते है।

6.नन्धौर वन्य जीव विहार (Nandhaur Wildlife Sanctuary)
नन्धौर वन्य जीव विहार(Nandhaur Wildlife Sanctuary) की स्थापना सन् 2012 में जनपद नैनीताल व चम्पावत में की गयी। यह नैनीताल व चम्पावत(Nainital , Champawat) मे 270 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है यहाँ भालू, बाघ, लंगूर आदि जानवर पाये जाते है।

7.मसूरी वन्य जीव विहार (Mussoorie Wildlife Sanctuary)
मसूरी वन्य जीव विहार(Mussoorie Wildlife Sanctuary) की स्थापना सन् 1993 में की गई। यह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 11 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। मसूरी वन्य जीव विहार (Mussoorie Wildlife Sanctuary)मे काला भालू, लंगूर, बन्दर ,घुरल, काकड़ , जंगली सूअर आदि जानवर पाये जाते है।

सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
-
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0U -
हमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersin -
हमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindia
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)Posts in Other Categories
Latest Posts
CBSE Class 12 Maths Exam QR Code Controversy: Wh ...
Mar 17, 2026
CTET Answer Key 2026 : Where & How to Check CBSE ...
Feb 24, 2026





.png)
.png)
.png)
.jpg)
.jpg)
