भारत की प्रमुख झीलों से सम्बंधित GK in Hindi for Govt job Exams
By Roopali Thapliyal | General knowledge | Jul 26, 2016

भारत की प्रमुख झीलों से सम्बंधित GK in Hindi for Govt job Exams
Today we are sharing a general knowledge in hindi about India's most important lakes-jheel question
- भारत की सबसे बड़ी तटीय झील चिल्का झील (उड़ीसा) है , जो खारे पानी की एक लैगून झील है , इस झील की लम्बाई 65 किमी, चौड़ाई 8 से 20 किमी और गहराई लगभग 2 मी है
- भारत की सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील (राजस्थान) है
- भारत में सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द सागर झील पंजाब के रोपर जिले में सतलुज नदी पर भाखड़ा नांगल बांध से निर्मित हुआ है
- भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित झील चोलामू झील (सिक्किम) है , तीस्ता- नदी का उदगम यहीं से होता है
- महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी उदगार से बनी झील है
- उकाई (गुजरात) ताप्ती नदी पर स्थित मानवनिर्मित झील है
- राणाप्रताप सागर व जवाहर सागर (राजस्थान) एवं गाँधी सागर (मध्यप्रदेश) चम्बल नदी पर स्थित झीलें है
- नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश ) कृष्णा नदी पर निजाम सागर (आँध्रप्रदेश) मंजरा नदी पर एवं तुंगभद्रा (कर्नाटक) तुंगभद्र नदी पर मानव निर्मित झीलें है
- लोकटक झील (मणिपुर) पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है , इस झील में केबुललामजाओ नाम का तैरता हुआ रास्ट्रीय पार्क है
- पुलिकत झील ( आंध्र प्रदेश) एक लैगून झील है , श्रीहरिकोटा द्वीप यहीं पर है जहाँ सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र है
- हुसैनसागर झील हैदराबाद व सिकंदराबाद के मध्य स्थित है I
- बेम्बानद झील केरल में स्थित है , इसी झील में वेलिंग्टन द्वीप है जहाँ पर राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिताये होती है I भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A वेलिंग्टन द्वीप पर ही है I
भारत की कुछ प्रमुख झीलें एवं सम्बंधित राज्य
| क्रं. सं. | झीलें | सम्बंधित राज्य |
| 1. | डल झील | जम्मू कश्मीर |
| 2. | वुलर झील | जम्मू कश्मीर |
| 3. | बैरिनाग झील | जम्मू कश्मीर |
| 4. | मानस बल झील | जम्मू कश्मीर |
| 5. | राजसमंद झील | राजस्थान |
| 6. | पिछोला झील | राजस्थान |
| 7. | सांभर झील | राजस्थान |
| 8. | सातताल झील | उत्तराखंड |
| 9. | नैनीताल झील | उत्तराखंड |
| 10. | राकसताल झील | उत्तराखंड |
| 11. | मलाताल झील | उत्तराखंड |
| 12. | हुसैन सागर झील | आंध्र प्रदेश |
| 13. | पुलिकट झील | तमिलनाडू |
| 14. | लोकटक झील | मणिपुर |
| 15. | नागिन झील | जम्मू कश्मीर |
| 16. | शेषनाग झील | जम्मू कश्मीर |
| 17. | अनंतनाग झील | जम्मू कश्मीर |
| 18. | लुनकरनसर झील | राजस्थान |
| 19. | जयसमंद झील | राजस्थान |
| 20. | फतेहसागर झील | राजस्थान |
| 21. | डीडवाना झील | राजस्थान |
| 22. | देवताल झील | उत्तराखंड |
| 23. | नौकुछियाताल झील | उत्तराखंड |
| 24. | खुर्पाताल झील | उत्तराखंड |
| 25. | कोलेरू झील | आंध्र प्रदेश |
| 26. | चिल्का झील | उड़ीसा |
| 27. | लोनार झील | महाराष्ट्र |
| 28. | बेम्बनड झील | केरल |
| 29. | अष्टमुदी झील | केरल |
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
-
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0U -
हमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersin -
हमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindia
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)Posts in Other Categories
Latest Posts
nagaland All Government Exams list 2026
Jul 30, 2026
List of all govt exams in Telangana
Jul 30, 2026
Sikkim All Government Exams List 2026: Complete ...
Jul 29, 2026
Odisha All Government Exams List 2026
Jul 29, 2026









