[CTET/UTET] : List of Top Tourist Place & Destinations of Uttarakhand
By Kamakshi Sharma | History | Oct 09, 2018

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थल
उत्तराखण्ड में भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जैसे नैनीताल, मसूरी, देहरादून, कौसानी इत्यादि। इसके अतिरिक्त यहाँ कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान भी हैं जैसे फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, राजाजी राष्ट्रीय अभ्यारण्य, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान इत्यादि। यह सब स्थल भी देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।उत्तराखण्ड को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि यहाँ वैदिक संस्कृति के कुछ अति महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। उत्तराखण्ड के लगभग हर कोने में किसी ना किसी देवता या देवी का मन्दिर है। इस राज्य में भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक नगरों में से एक हरिद्वार में प्रति वर्ष लाखों पर्यटक आते है। हरिद्वार के निकट स्थित ऋषिकेश भारत में योग क एक प्रमुख स्थल है और जो हरिद्वार के साथ मिलकर एक पवित्र हिन्दू तीर्थ स्थल है। इसके अतिरिक्त छोटा चारधाम भी इसी राज्य में स्थित हैं: केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ और यमुनोत्री। इन धामों की यात्रा के लिए भी प्रति वर्ष लाखों लोग देशभर से आते हैं। उत्तराखंड राज्य को हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों में गिना जाता है। उत्तराखंड क्षेत्र के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार हरिद्वार ही है। संपूर्ण ... पूजा की सामग्री व हिन्दू धार्मिक किताबो की भी बहुत सी दुकाने हैं। इस मंदिर के पास स्थित आश्रम पर्यटकों के लिए आवास की सुविधा प्रदान करता है। उत्तराखण्ड में पर्यटन और तीर्थाटन इस राज्य में आय का प्रमुख स्रोत और यहाँ की अर्थव्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है।
उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थल व उनकी स्थिति निम्नलिखित है---
- हर की पैड़ी– हरिद्वार
- मनसा देवी– हरिद्वार
- चंडी देवी– हरिद्वार
- कुशावर्त घाट– हरिद्वार
- बिल्केश्वर महादेव मंदिर– हरिद्वार
- सप्त ऋषि आश्रम– हरिद्वार
- शांति कुंज– हरिद्वार
- गुच्चुपानी– देहरादून
- टपकेश्वर महादेव– देहरादून
- सहस्त्रधारा– देहरादून
- टाइगर प्रपात– देहरादून
- कालसी– देहरादून
- लाखामंडल– देहरादून
- हनोल– देहरादून
- मसूरी– देहरादून
- कैम्पटी फॉल– मसूरी से 15 किमी की दूरी पर (टिहरी)
- मुनि की रेती – टिहरी जिले में
- गंगोत्री – उत्तरकाशी
- गौमुख – उत्तरकाशी
- हर्षिल – उत्तरकाशी
- हर की दून– उत्तरकाशी
- बद्रीनाथ– चमोली
- आदि बद्री– चमोली
- भविष्य बद्री – चमोली
- वृद्ध बद्री– चमोली
- योगध्यान बद्री– चमोली
- हेमकुण्ड साहिब– चमोली
- माणा– चमोली
- ऊखीमठ– रुद्रप्रयाग
- तुंगनाथ– रुद्रप्रयाग
- मदमहेश्वर नाथ– रुद्रप्रयाग
- गुप्त काशी– रुद्रप्रयाग
- त्रिजुगी नारायण– रुद्रप्रयाग
- चंबा– टिहरी गढ़वाल
- धनोल्टी– टिहरी गढ़वाल
- बूडा केदार– टिहरी गढ़वाल
- सोम का भांडा– पौड़ी गढ़वाल
- कण्वाश्रम– पौड़ी गढ़वाल
- दुगड्डा– पौड़ी गढ़वाल
- खिरसू– पौड़ी गढ़वाल
- लेंस डाउन– पौड़ी गढ़वाल
- देवलगड़– पौड़ी गढ़वाल
- नैना पीक– नैनीताल
- भुवाली– नैनीताल
- भीमताल– नैनीताल
- कैंची धाम– नैनीताल
- कालाढूंगी– नैनीताल
- मुक्तेश्वर– नैनीताल
- रामगड– नैनीताल
- गार्जिय– रामनगर (नैनीताल)
- कटारमल सूर्य मंदिर – अल्मोड़ा
- चितई मंदिर– अल्मोड़ा
- जागेश्वर– अल्मोड़ा
- चौबटिया– अल्मोड़ा
- मुनस्यारी– पिथोरागढ़
- मिलम ग्लेशियर– पिथोरागढ़
- गंगोलीहाट– पिथोरागढ़
- हाट कलिका मंदिर– पिथोरागढ़
- धारचूला– पिथोरागढ़
- छिपला केदार– पिथोरागढ़
- थल केदार– पिथोरागढ़
- बागनाथ– बागेश्वर
- कौसानी– बागेश्वर
- पांडुस्थल– बागेश्वर
- एक हथिया नौला– चम्पावत
- नौ ढुंगा घर– चम्पावत
- मायावती आश्रम– चम्पावत
- मीठा रीठा साहिब– चम्पावत
- देवीधुरा– चम्पावत
- नानकमत्ता साहिब – उधम सिंह नगर
other related links:-
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
-
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0U -
हमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersin -
हमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindia
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)Posts in Other Categories
Latest Posts
CBSE Class 12 Maths Exam QR Code Controversy: Wh ...
Mar 17, 2026
CTET Answer Key 2026 : Where & How to Check CBSE ...
Feb 24, 2026






.png)
.png)
.png)
.jpg)
.jpg)

