Names of major scientific instruments and their uses
By Pooja | General knowledge | Oct 19, 2020

Names of major scientific instruments and their uses
आज हम educationmasters आपके लिए लाए हैं प्रमुख वैज्ञानिक यंत्रो के नाम और उनके उपयोग के विषय मे सामान्य जानकारी। कई प्रतियोगी परीक्षाओं मे इनके विषय मे पूछा जाता है। आशा है हमारा यह लेख आपको प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफल करेगा।
Names of major scientific instruments and their uses
- अक्यूमुलेटर (Accumulator)के द्वारा विद्दुत ऊर्जा का संग्रह किया जाता है, इस विद्दुत को आवश्यक पड़ने पर काम मे लाया जाता है
- एयरोमीटर (Aerometer) का प्रयोग वायु एवं गैस का भार तथा घनत्व ज्ञात करने मे होता है।
- अल्टीमीटर (Altimeter) का उपयोग उड़ते हुए विमान की ऊँचाई नापने के लिए किया जाता है।
- अमीटर (Ammeter)का उपयोग विद्दुत धारा को मापने के लिए किया जाता है।
- अनिमोमीटर (Anemometer) हवा की शक्ति तथा गति को मापता है।
- ऑडियोमीटर (Audiometer) ध्वनि की तीव्रता को मापने के काम मे आता है।
- बेलिस्टिक गैल्वानोमीटर (Ballistic Galvanometer)का उपयोग लघु धारा (माइक्रो एम्पियर) को नापने मे करते हैं।
- ऑडियोफोन (Audiophone) का उपयोग लोग सुनने में सहायता के लिए कान में लगाने के लिए करते हैं।
- बैरोग्राफ (Barograph)के द्वारा वायुमण्डल के दाब में होने वाले परिवर्तन को मापा जाता है।
- बैरोमीटर (Barometer) वायु दाब मापने के काम आता है।
- बाइनोक्यूलर (Binocular) दूर की वस्तुएं देखने के काम आता है।
- कैलीपर्स (Calipers) द्वारा बेलनाकर वस्तुओं के अंदर तथा बाहर के व्यास मापे जाते हैं तथा इससे वस्तु की मोटाई भी मापी जाती है।
- कैलोरीमीटर (Calorimeter) तांबे का बना होता और ऊष्मा की मात्रा ज्ञात करने के काम में आता है।
- कारबुरेटर (Carburettor) का उपयोग अंत: दहन पेट्रोल इंजनो में होता है। इस यंत्र से पेट्रोल तथा हवा का मिश्रण बनाया जाता है।
- कार्डियोग्राम (Cardiogram) के द्वारा ह्रदय-गति की जाँच की जाती है। इसको कार्डियोग्राम भी कहते हैं।
- क्रोनोमीटर (Chronometer) जलयानों पर लगा होता है। इससे सही समय का पता चलता है।
- सिनेमाटोग्राफ (Cinematograph) छोटी-छोटी फिल्म को बड़ा करके पर्दे पर लगातार क्रम में पक्षेपण के लिए प्रयोग किया जाता है।
- कम्पास-बॉक्स (Compass Box) के द्वारा किसी स्थान पर उत्तर-दक्षिण दिशा का ज्ञान होता है।
- कम्प्युटर (Computer) गणितीय यांत्रिक व्यवस्था है। इसका उपयोग गणितीय समस्याओं एवं गणनाओं को हल करने में होता है।
- साइक्लोट्रोन (Cyclotron) की सहायता से आवेशित कणों जैसे नाभिक कण प्रोटोन, इलेक्ट्रॉन आदि को त्वरित किया जाता है।
- डेनसिटीमीटर (Densitymeter)का उपयोग घनत्व ज्ञात करने में किया जाता है।
- डिक्टाफोन (Dictaphone) का उपयोग अपनी बात तथा आदेश दूसरे व्यक्ति को सुनाने के लिए रिकॉर्ड किया जाता है। यह प्राय: ऑफिसों में प्रयोग किया जाता है।
- नमनमापी के द्वारा किसी स्थान पर नमन कोण मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- डायनेमोमीटर (Dynamometer) का प्रयोग इंजन द्वारा उत्पन्न की गई शक्ति को मापने में होता है।
- ऐपीडास्कोप (Epidiascope) का प्रयोग चित्रों को पर्दे पर प्रक्षेपण के लिए किया जाता है।
- फैदोमीटर (Fathometer) समुद्र की गहराई नापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- गैल्वेनोमीटर का उपयोग छोटे विद्युत परिपथों में विद्युत धारा की दिशा एवं मात्रा ज्ञात करने में किया जाता है।
- गाइगर मूलर काउंटर (Geiger-Muller Counter) की सहायता से रेडियो एक्टिव स्त्रोत के विकिरण की गणना की जाती है।
- ग्रेवीमीटर (Gravimeter) के द्वारा पानी की सतह पर तेल की उपस्थिती ज्ञात की जाती है।
- गाइरोस्कोपे (Gyroscope) से घूमती हुई वस्तुओं की गति ज्ञात की जाती है।
- हाइड्रोमीटर (Hydrometer) के द्वारा द्रवों का आपेक्षित घनत्व ज्ञात करते हैं।
- हाइड्रोफोन (Hydrophone) के अंदर ध्वनि-तरंगो की गणना करने में काम आने वाला यंत्र है।
- हाइग्रोमीटर (Hygrometer)की सहायता से वायुमंडल मे व्याप्त अद्रता मापी जाती है
- स्क्रूगेज (Screw Gauge) का प्रयोग बारीक तारों के व्यास नापने के काम आता है।
- किलोस्कोप टेलीविज़न द्वारा प्राप्त चित्रों को इस उपकरण के ऊपर देखा जाता है।
- कैलिडोस्कोप के द्वारा रेखा-गणितीय आकृति भिन्न-भिन्न प्रकार की दिखाई देती है।
- लाइटिंग कंडक्टर ऊँची इमारतों के ऊपर उनके भागों पर लगा दिया जाता है, जिससे बिजली का कोई प्रभाव नहही पड़ता और इमारतें सुरक्षित रहती है।
- मेगाफोन के द्वारा ध्वनि को दूर स्थान तक पहुंचाया जाता है।
- मेनोमीटर की सहायता से गैस का दाब ज्ञात करने में इसकी मदद ली जाती है।
- माइक्रोमीटर एक पैमाना है जिसकी सहायता से मिमी के हजरवें भाग को ज्ञात कर सकतें हैं।
- माइक्रोस्कोप छोटी वस्तुओं को आवर्धित करके बड़ा कर देता है; अत: जिन वस्तुओं की आँखों से नहीं देखा जा सकता, उन्हे इस उपकरण से देखा जा सकता है।
- माइक्रोटोम किसी वस्तु को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने के काम आता है, जिनका सूक्ष्म आध्यन करना होता है।
- ओडोमीटर पहिये वाली गाड़ी द्वारा चली दूरी नापने के काम आता है।
- ओसिलोंग्राफ द्वारा विद्युतीय तथा यांत्रिक कंपनों को ग्राफ पर चित्रित करने वाला उपकरण है।
- परिस्कोप पनडुब्बियों में उपयोग होने वाला ऐसा उपकरण, जिसकी सहायता से पनि में डूबे हुए को पानी के ऊपर का दृश्य दिखाई पड़ता है।
- पोटेनशियोमीटर विद्धयुत-वाहक बालों की तुलना करने में लघु प्रतिरोधों के मापन में तथा वोल्टमीटर व अमीटर के केलिब्रिशन में काम आता है।
- पायरोमीटर का प्रयोग दूर स्थित वस्तुओं के ताप को ज्ञात करने हेतु किया जाता है।
- फ़ोनोग्राफ ध्वनि-लेखन के काम आने वाला उपकरण को कहते हैं।
- फोटामीटर दो स्त्रोत के प्रदीपन तीव्रता की तुलना करने के काम आता है।
- फोटो टेलीग्राफएक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाने वाला उपकरण है।
- साइटोट्रोन कृत्रिम मौसम उत्पन्न करने के काम आने वाला उपकरण है।
- रडार रेडियो तरंगो द्वारा पास आते हुए वायुयान की दिशा और दुरी को ज्ञात करने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है इसका पूरा नाम Radio detection and Ranging है।
- वर्षा नापने के काम में आने वाला यंत्र रेनगेज है।
- रेडियोमीटर का उपयोग विकिरण की माप के लिए किया जाता है।
- रेडियो टेलिस्कोप की सहायता से दूर स्थान की घटनाओं को बेतार प्रणाली से दूसरे स्थान पर देखा जा सकता है।
- रिफरेक्ट्रोमीटर पारदर्शी माध्यमों का अपवर्तनांक ज्ञात करने वाला उपकरण है।
- सिस्मोंग्राफ भूकंप का पता लगाने वाला उपकरण है।
- सेफ्टी लैंप प्रकाश के लिए खानों में उपयोग होने वाला उपकरण है। इसकी सहायता से खानों में होने वाले विस्फोट को बचाया जा सकता है।
- सेक्सटेंड किसी ऊंचाई (मीनार आदि) को नापने में काम आने वाला उपकरण है।
- स्पिडो मीटर गति को परदर्शित करने वाला उपकरण है, जो कि कार, ट्रक आदि वाहनों में लगा रहता है।
- सबमेरीन पानी के अंदर चलने वाला छोटा जलयान है, जिसकी सहायता से समुद्र कि सतह पर होने वाली हलचल का भी ज्ञान होता है।
- स्फेरोमीटर यह गोलीय ताल कि वक्रता की त्रिज्या ज्ञात करने के काम आता है।
- टेली फोटोग्राफी इस उपकरण की सहायता से गतिशील वस्तु का चित्र दूसरे स्थान पर प्रदर्शित किया जा सकता है।
- टेलीप्रिंटर समाचार प्राप्त करने का उपकरण है, जिसकी सहायता से स्वत: ही समाचार टाइप होते रहतें हैं।
- टेलेस्क के अंतर्गत दो स्थानों के मध्य समाचारों का सीधा आदान प्रदान होता है।
- टेलिस्कोप की सहायता से दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है।
- टेलस्टार अंतरिक्ष में स्थित ऐसा उपकरण है, जिसकी सहायता से महाद्वीपों के आर-पार टेलिविजन तथा बेतार प्रसारण भेजे जाते हैं, इस उपकरण को अमेरिका ने अंतरिक्ष मे स्थापित किया है।
- थर्मोस्टेट के प्रयोग से किसी वस्तु का ताप एक निश्चित बिन्दु तक बनाए रखा जाता है।
- थियोडोलाइट अनुप्रस्थ तथा लम्बवत कोणो की माप ज्ञात करने के कम आता है।
- ऐक्टिओमीटर सूर्य किरणों की तीव्रता का निर्धारण करने वाला उपकरण है।
- टैकोमीटर का प्रयोग वायुयानों तथा मोटर नाव की गति को नापने वाला उपकरण है।
Click here to other general knowledge questions :-
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
-
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0U -
हमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersin -
हमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindia
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)Posts in Other Categories
Latest Posts
nagaland All Government Exams list 2026
Jul 30, 2026
List of all govt exams in Telangana
Jul 30, 2026
Sikkim All Government Exams List 2026: Complete ...
Jul 29, 2026
Odisha All Government Exams List 2026
Jul 29, 2026









