Rajasthan G.k :राजस्थान राज्य के प्रतिक (Symbols of Rajasthan)
By Pooja | General knowledge | Jun 22, 2020

Rajasthan G.k :राजस्थान राज्य के प्रतिक (Symbols of Rajasthan)
आज educationmasters आपके लिए लाया है राजस्थान राज्य के प्रतिक चिन्हो के विषय मे जानकारी । राजस्थान राज्य के प्रतिक चिन्हो के विषय मे अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं मे पूछ लिया जाता है । आशा है कि इस लेख के माध्यम से आप अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं मे इससे सम्बंधित पूछे जाने पर वाले प्रश्नो का जवाब दे पाएंगे।
Rajasthan G.k :राजस्थान राज्य के प्रतिक (Symbols of Rajasthan)
राज्य पुष्प (Rajasthan State Flower)
राजस्थान राज्य का राजकीय पुष्प रोहिड़ा (Tecomella Undulata)को घोषित किया गया था। इस पुष्प को यह सम्मान 1983 मे मिला। रोहिड़ा मुख्यता थार मरुस्थल (Thar)मे पैदा होता है। रोहिड़ा पुष्प को मारवाड़ टीक के नाम से भी जाना जाता है।

राज्य वृक्ष (Rajasthan State Tree)
राजस्थान राज्य का राज्य वृक्ष खेजड़ी (Prosopis Cineraria)है। सन 1983 मे खेजड़ी को राज्य वृक्ष (State tree)घोषित किया गया था। राजस्थान के निवासी खेजड़ी वृक्ष को कल्प वृक्ष, शमी, जांटी के नाम से पुकारते है। खेजड़ी मे लगने वाले पुष्पों को मींझर और फलों को सांगरी कहा जाता है |

राज्य पक्षी (Rajasthan State Bird)
गोडावण (Great Indian Bustard) 1981 में राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया |गोडावण(Great Indian Bustard) मुख्य रूप से जैसलमेर Jaisalmarमें पाया जाता है |गोडावण को स्थानीय लोग सोहन चिड़िया तथा शर्मीला पक्षी के नाम से भी पुकारते हैं।

राज्य पशु (Rajasthan State Animal)
राजस्थान के राज्य पशु के रूप मे चिंकारा तथा ऊंट (Gazelle & Camel)को जाना जाता है। चिंकारा जिसका वैज्ञानिक नाम Antilope cervicapra है और इसे 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया। ऊंट को 19 सितम्बर 2014 को राज्य पशु घोषित किया गया।इसे रेगिस्तान के जहाज (Ship )के रूप मे भी जाना जाता है।

राज्य नृत्य (Rajasthan State Dance)
राजस्थान का राज्य नृत्य घूमर (Ghoomer) है। यह राजस्थान का परंपरागत लोकनृत्य (Folkdance)है |घूमर को राजस्थान की आत्मा(Soul of Rajasthan) भी कहा जाता है।

राज्य खेल (Rajasthan State Game)
राजस्थान का राज्य खेल बास्केटबाल (Basketball)है। सन 1948 मे बास्केट बॉल को राजस्थान का राज्य खेल घोषित किया गया था। बास्केट बॉल “अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ “(International Basketball Federation, more commonly known as FIBA) 'संस्था द्वारा नियंत्रित की जाती है।

सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
-
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0U -
हमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersin -
हमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindia
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)Posts in Other Categories
Latest Posts
nagaland All Government Exams list 2026
Jul 30, 2026
List of all govt exams in Telangana
Jul 30, 2026
Sikkim All Government Exams List 2026: Complete ...
Jul 29, 2026
Odisha All Government Exams List 2026
Jul 29, 2026












