उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहार# Bird Sanctuaries in Uttar Pradesh
By Pooja | General knowledge | Jul 01, 2020

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहार# Bird Sanctuaries in Uttar Pradesh
आज हम आपके लिए लाये हैं उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहारों के नाम और उनके विषय मे संक्षेप मे जानकारी। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओ मे कभी कबार इनके विषय मे पूछ लिया जाता है। आशा है हमारे लेख के माध्यम से आपको प्रतियोगी परीक्षाओं मे अंक अर्जित करने मे सहायता मिलेगी।
समसपुर पक्षी विहार (Samaspur Bird Sanctuary)
समसपुर पक्षी विहार (Samaspur Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली मे आठ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है। समसपुर पक्षी विहार (Samaspur Bird Sanctuary)की स्थापना वर्ष 1987 है।
1.नवाबगंज पक्षी विहार (Nawabganj Bird Sanctuary)
नवाबगंज पक्षी विहार (Nawabganj Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद मे स्थित है।यह 2.25 वर्ग किमी के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है। इस पक्षी विहार की स्थापना 1984 मे हुई।
2.पटना पक्षी विहार (Patna Bird Sanctuary)
पटना पक्षी विहार (Patna Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के जनपद एटा मे स्थित है। इसकी स्थापना 1990 मे हुई। यह 1.11 वर्ग किमी.क्षेत्रफल मे फैला हुआ है।
3.विजय सागर पक्षी विहार (Vijay Sagar Bird Sanctuary)
विजय सागर पक्षी विहार (Vijay Sagar Bird Sanctuary) की स्थापना उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा मे 1990 मे स्थापित हुआ। इसका क्षेत्रफल 2.6 वर्ग किमी. है।
4.लाख बहोशी पक्षी विहार (Lakh Behoshi Bird Sanctuary)
लाख बहोशी पक्षी विहार (Lakh Behoshi Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज मे 1988 मे स्थापित हुआ था। इसका कुल क्षेत्रफल 80.23 वर्ग किमी है।
5.पार्वती आरंग पक्षी विहार (Parvati Arang Bird Sanctuary)
पार्वती आरंग पक्षी विहार (Parvati Arang Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा मे स्थित है। इसकी स्थापना 1990 मे हुई। इसका क्षेत्रफल 10.85 वर्ग किमी. है।
6.समान पक्षी विहार (Saman Bird Sanctuary)
समान पक्षी विहार (Saman Bird Sanctuary) जनपद मैनपुरी मे 5.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर विस्तारित है। इसकी स्थापना 1990 मे हुई।
7.ओखला पक्षी विहार (Okhla Bird Sanctuary)
ओखला पक्षी विहार (Okhla Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के जनपद – गौतम बुद्ध नगर मे स्थित है। यह 4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर विस्तारित है। इसकी स्थापना 1990 मे हुई।
8.बखीरा पक्षी विहार (Bakhira Bird Sanctuary)
बखीरा पक्षी विहार (Bakhira Bird Sanctuary) जनपद – सन्त कबीर नगर मे स्थित है। यह29 वर्गकिलोमीटर क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1990 मे हुई।
9.सांडी पक्षी विहार (Sandi Bird Sanctuary)
सांडी पक्षी विहार (Sandi Bird Sanctuary) जनपद हरदोई मे 3 वर्गकिलोमीटर क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1990 मे हुई।
10.सूर-सरोवर पक्षी विहार (Sur-Sarovar Bird Sanctuary)
सूर-सरोवर पक्षी विहार (Sur-Sarovar Bird Sanctuary) उत्तरप्रदेश के जनपद – आगरा मे 1991 पर बनाया गया था। यह 4.1 वर्गकिलोमीटर क्षेत्रफल पर फैला हुआ है।
11.सुरहाताल पक्षी विहार (Surha Tal Bird Sanctuary)
सुरहाताल पक्षी विहार (Surha Tal Bird Sanctuary) जनपद – बलिया मे 34.13 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1991 मे हुई।
12.डा. भीम राव अम्बेडकर पक्षी विहार (Dr. Bhim Rao Ambedkar Bird Sanctuary)
डा. भीम राव अम्बेडकर पक्षी विहार (Dr. Bhim Rao Ambedkar Bird Sanctuary) उत्तर प्रदेश के जनपद – प्रतापगढ़ मे है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 है। यह 4.2 वर्गकिलोमीटर क्षेत्रफल पर फैला हुआ है।
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
-
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0U -
हमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersin -
हमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindia
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)Posts in Other Categories
Latest Posts
Top 10 Longest Rivers in the World | Length, Ori ...
Feb 05, 2026
JEE Main 2026 Session 1 Answer Key Out @ jeemain ...
Feb 04, 2026







.jpg)
.jpg)

