2 October :- Gandhi jayanti # International Non Violent Day

Gandhi jayanti # International Non Violent Day
प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi )जी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। सम्पूर्ण भारत वर्ष आज के दिन को अहिंसा दिवस(Ahinsa Diwas) के रूप मे मनाता है। यह हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व भी है।मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karam Chand )जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था उन्ही की जयंती के उपलक्ष्य मे भारत में मनाया जाने वाला एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 को घोषणा की कि 2 अक्टूबर को गैर-अंतर्राष्ट्रीयता दिवस (Non-internationalism day)के रूप में भी मनाया जाएगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)जी का पूरा नाम मोहनदास करम चंद गांधी (MohanDas Karamchand Gandhi)है और इन्हे बापू के नाम से भी जाना जाता है। इनका उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबन्दर, गुजरात में हुआ था। वह भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Independence day)के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (Savinaya Avigya Andolan)) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता (Independence)के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया था।
गांधी जयंती 2 अक्टूबर( को वार्षिक रूप से मनाई जाती है। यह भारत की आधिकारिक घोषित राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है इसलिए भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मनाया जाता है। गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और स्कूलों में परियोजनाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं एवं समुदाय जीवन के अहिंसक तरीके को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Independence Movement )में गांधी के प्रयास का जश्न मनाता है। गांधी का पसंदीदा भजन (हिंदू भक्ति गीत), रघुपति राघव राजा राम, आमतौर पर उनकी स्मृति में गाया जाता है। देश भर में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)की मूर्तियों को फूलों और मालाओं से सजाया जाता है और सार्वजनिक भवन, बैंक और डाकघर इत्यादि कार्यालय का अवकाश होता हैं।
Interesting facts related to Mahatma Gandhi
- महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी (Karam Chand Gandhi )और माता का नाम पुतलीबाई (Putlibai )था जो करमचंद गांधी की चौथी पत्नी थी, गांधी जी अपने पिता की चौथी पत्नी की अंतिम संतान थे।
- वर्ष 1883 मई में साढ़े 13 साल की आयु पूरी करते ही उनका विवाह 14 साल की कस्तूरबा (Kasturba ) से कर दिया गया था, मोहनदास और कस्तूरबा के चार सन्तान हुईं जो सभी पुत्र थे।
- रेडियो पर उनके पहले शब्द थे “क्या मुझे इसके अंदर (माइक्रोफोन) बोलना पड़ेगा?”
- गांधी को महात्मा (Mahatma) के नाम से सबसे पहले वर्ष 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।
- महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) को वर्ष 1930 में अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने “वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति” का पुरुस्कार दिया था।
- सुभाष चन्द्र बोस (Subhash Chandra Bose )ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो माध्यम से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता(Father of Nation) कहकर संभोधित किया था।
- गांधी की पहली बड़ी उपलब्धि वर्ष 1914 में चम्पारन सत्याग्रह और खेड़ा सत्याग्रह में मिली थी।
- यूनाइटेड किंगडम (UK )में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को “राष्ट्रीय गाँधी स्मृति दिवस” मनाया जाता है
- महात्मा गांधी लंदन में कानून की पढ़ाई करने और बैरिस्टर बनने के लिये गए थे. उन्होंने लंदन में पढ़ाई कर बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी, लेकिन बंबई उच्च न्यायालय(Bombay High Court) में हुई पहली बहस में वे असफल रहे थे।
- दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल (Apple)के संस्थापक स्टीव जॉब्स गांधी जी को सम्मान देने के लिए गोल चश्मा पहनते थे।
- भारत में छोटी सड़कों को छोड़कर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi )के नाम पर 50 से ज्यादा सड़के हैं. साथ ही गांधी जी के नाम पर विदेशों में करीब 60 सड़के हैं।
- 5 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित होने के बावजूद उन्हें एक बार भी नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)नहीं मिला।
- मोहनदास करमचंद गांधी (Mohan Das Karamchand Gandhi)की हत्या 30 जनवरी 1948 की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर की थी।
- गांधी जी ने अपनी आत्मकथा “द स्टोरी ऑफ़ माय एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ” (The Story of My Experiments with Truth) में दर्शन और अपने जीवन के मार्ग का वर्णन किया है।
सरकारी नौकरियों, जीके अपडेट्स और करेंट अफेयर्स की ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए:
हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6sjZz0wajwDXcd5B0Uहमारे Telegram चैनल को फॉलो करें:
https://t.me/educationmastersinहमारे Facebook Page को फॉलो करें:
https://www.facebook.com/educationmastersindiaFREEwww.addressguru.in
FREE CLASSIFIED INDIA • POST FREE AD • LOCAL DIRECTORY
Share this Post
(इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले)
Disclaimer: The content shown on this page related to government jobs, admit cards and results is either sourced from various internet portals or directly from official government websites. We do not claim any affiliation or authority over this content. It is solely for information providing purposes.

Poojaauthor
I am Pooja, a student and Content Writer at Education Masters, passionate about creating informative, SEO-friendly, and student-focused educational content. I specialize in writing about government jobs, entrance exams, admissions, results, and career guidance to help students make informed academic decisions.
