
Hindi Alphabets: हिंदी वर्णमाला, भेद और उच्चारण स्थान
हिन्दी भाषा में प्रयोग मे आने वाली सबसे छोटी ध्वनि(Sound) वर्ण कहलाती है।
जैसे-अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, क्, ख् आदि। -
इन्ही वर्णों के समुदाय को ही वर्णमाला (Alphabet )कहा जाता हैं। हिन्दी वर्णमाला(Alphabet) में कुल 44 वर्ण हैं। हिन्दी वर्णमाला(Alphabet) के उच्चारण और प्रयोग के आधार पर दो भेद किए गए हैं-
हिन्दी वर्णमाला
1. स्वर (Vowel) 2. व्यंजन (Consonant)
1.स्वर (Vowel)-
जिन वर्णों (Characters)का उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता हो और जो व्यंजनों (Consonants) के उच्चारण में सहायक हों वे स्वर (Vowel) कहलाते है। ये संख्या में ग्यारह हैं-
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।
उच्चारण के समय की दृष्टि से स्वर के तीन भेद किए गए हैं-
स्वर के भेद (Kinds Of Vowel)
1. ह्रस्व स्वर 2. दीर्घ स्वर 3. प्लुत स्वर
1.ह्रस्व स्वर (Short Vowel)-
जिन स्वरों के उच्चारण (pronounced) में कम-से-कम समय लगता हैं उन्हें ह्रस्व स्वर (Short Vowel) कहते हैं। ये चार हैं- अ, इ, उ, ऋ। इन्हें मूल स्वर (Original Vowel) भी कहते हैं।
2.दीर्घ स्वर (Long Vowel)-
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वरों (Short Vowels)से दुगुना समय लगता है उन्हें दीर्घ स्वर (Long Vowel)कहते हैं। ये हिन्दी में सात हैं- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
3.प्लुत स्वर(Semi Breve Vowel) -
जिन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों (Long Vowels )से भी अधिक समय लगता है उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं। प्रायः इनका प्रयोग दूर से बुलाने में किया जाता है।
व्यंजन (Consonants)
जिन वर्णों (Alphabets)के पूर्ण उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता ली जाती है वे व्यंजन कहलाते हैं। अर्थात व्यंजन (Consonants)बिना स्वरों की सहायता के बोले ही नहीं जा सकते। ये संख्या में 33 हैं। इसके निम्नलिखित तीन भेद हैं-
1. स्पर्श (Touch)
2. अंतःस्थ (Inbound)
3. ऊष्म (Thermal)
1.स्पर्श(Touch Consonants)-
इन्हें पाँच वर्गों में रखा गया है और हर वर्ग में पाँच-पाँच व्यंजन(Consonant) हैं। हर वर्ग का नाम पहले वर्ग के अनुसार रखा गया है।
जैसे-
कवर्ग- क् ख् ग् घ् ड़् चवर्ग- च् छ् ज् झ् ञ्
टवर्ग- ट् ठ् ड् ढ् ण् (ड़् ढ्) तवर्ग- त् थ् द् ध् न्
पवर्ग- प् फ् ब् भ् म्
2.अंतःस्थ (Inbound)-
यह निम्नलिखित चार हैं-
य् र् ल् व्
3.ऊष्म (Thermal Consonant)-
ये निम्नलिखित चार हैं-
श् ष् स् ह्
संयुक्त व्यंजन (Conjuct Consonant):
जहाँ भी दो अथवा दो से अधिक व्यंजन मिल जाते हैं वे संयुक्त व्यंजन (Conjuct Consonant) कहलाते हैं ये दो-दो व्यंजनों से मिलकर बने हैं।
जैसे-क्ष=क्+ष अक्षर त्र=त्+र नक्षत्र ज्ञ=ज्+ञ ज्ञान
अनुस्वार (Anuswar):
इसका प्रयोग पंचम वर्ण (5th Consonant)के स्थान पर होता है। इसका चिन्ह (ं) है। जैसे- सम्भव=संभव, सञ्जय=संजय, गड़्गा=गंगा।
विसर्ग(Visarga):
इसका उच्चारण ह् के समान होता है। इसका चिह्न (:) है। जैसे-अतः, प्रातः।
चंद्रबिंदु (Chandrabindu):
जब किसी स्वर का उच्चारण (Pronunciation) नासिका और मुख दोनों से किया जाता है तब उसके ऊपर चंद्रबिंदु (ँ) लगा दिया जाता है।
यह अनुनासिक (Anunasik)कहलाता है। जैसे-हँसना, आँख।
हिन्दी वर्णमाला में 11 स्वर तथा 33 व्यंजन गिनाए जाते हैं, परन्तु इनमें ड़्, ढ़् अं तथा अः जोड़ने पर हिन्दी के वर्णों की कुल संख्या 48 हो जाती है।
हलंत (Halant):
जब कभी व्यंजन का प्रयोग स्वर से रहित किया जाता है तब उसके नीचे एक तिरछी रेखा (्) लगा दी जाती है। यह रेखा हल कहलाती है। हलयुक्त व्यंजन हलंत वर्ण (Halant alphabet)कहलाता है। जैसे-सतत्
वर्णों के उच्चारण-स्थान(Spelling of letters):
मुख के जिस भाग से जिस वर्ण का उच्चारण होता है उसे उस वर्ण का उच्चारण स्थान (Pronunciation Space)कहते हैं।
1. अ आ क् ख् ग् घ् ड़् ह् विसर्ग कंठ और जीभ का निचला भाग कंठस्थ
2. इ ई च् छ् ज् झ् ञ् य् श तालु और जीभ तालव्य
3. ऋ ट् ठ् ड् ढ् ण् ड़् ढ़् र् ष् मूर्धा और जीभ मूर्धन्य
4. त् थ् द् ध् न् ल् स् दाँत और जीभ दंत्य
5. उ ऊ प् फ् ब् भ् म दोनों होंठ ओष्ठ्य
6. ए ऐ कंठ तालु और जीभ कंठतालव्य
7. ओ औ दाँत जीभ और होंठ कंठोष्ठ्य
8. व् दाँत जीभ और होंठ दंतोष्ठ्य
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई कहलाती है।
(a) शब्द (b) व्यंजन
(c) स्वर (d) वर्ण
प्रश्न 2.हिन्दी भाषा में मूलतः कितने वर्ण हैं?
(a) 52 (b) 50
(c) 40 (d) 46
प्रश्न 3.हिन्दी भाषा में वे कौन-सी ध्वनियाँ हैं जो स्वतन्त्र रूप से बोली या लिखी जाती हैं?
(a) स्वर (b) व्यंजन
(c) वर्ण (d) अक्षर
प्रश्न 4.संयुक्त को छोड़कर हिन्दी में मूल वर्गों की संख्या है।.
(a) 36
(b) 44
(c) 48 (d)53
प्रश्न 5.स्वर कहते हैं
(a) जिनका उच्चारण ‘लघु’ और ‘गुरु’ में होता है
(b) जिनका उच्चारण बिना अवरोध अथवा विघ्न-बाधा के होता है
(c) जिनका उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है
(d) जिनका उच्चारण नाक और मुँह से होता है
प्रश्न 6.निम्नलिखित में से अग्र स्वर नहीं है
(a) अ (b) इ
(c) ए (d) ऐ
प्रश्न 7.हिन्दी में स्वरों के कितने प्रकार हैं?
(a) 1 (b) 2
(c) 3 (d) 4
प्रश्न 8.हिन्दी वर्णमाला में ‘अं’ और ‘अ’ क्या है?
(a) स्वर (b) व्यंजन
(c)अयोगवाह (d)संयुक्ताक्षर
प्रश्न 9.जिनके उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता है, वे कहलाते हैं
(a) मूल स्वर (b) प्लुत स्वर
(c) संयुक्त स्वर (d) अयोगवाह
प्रश्न 10.निम्नलिखित में से कौन स्वर नहीं है?
(a) अ (b) उ
(c) ए (d) ञ

13 Jobs are expiring in 30 Days View All