
क्रिया
क्रिया की परिभाषा (Defination of Verb)
हिंदी व्याकरण(Hindi Grammer) के अनुसार ऐसे शब्द जो हमें किसी कार्य के करने या होने का बोध कराते हैं, वे शब्द क्रिया (Verb)कहलाते हैं।
जैसे: पढ़ना, लिखना, खाना, पीना, खेलना, सोना आदि।
क्रिया के उदाहरण(Example):
मोहन गाना गाता है। राकेश पुस्तक पढता है। मनोरमा नाचती है। मानव धीरे-धीरे चलता है। घोडा बहुत तेज़ दौड़ता है।
क्रिया के भेद(Kinds of Verb)
अकर्मक क्रिया (Intransitive) सकर्मक क्रिया (Transitive)
1. अकर्मक क्रिया (Intransitive verb) : जिस क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है वह क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती हैं। इस क्रिया में कर्म का अभाव होता है। जैसे : श्याम पढता है। इस वाक्य में पढने का फल श्याम पर ही पड़ रहा है। इसलिए पढता है अकर्मक क्रिया(Intransitive verb) है। जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पडती या जो क्रिया प्रश्न पूछने पर कोई उत्तर नहीं देती उन्हें अकर्मक क्रिया(Intransitive verb) कहते हैं। या सरल शब्दों मे कहा जाए तो जिन क्रियाओं (verbs)का फल और व्यापर कर्ता को मिलता है उसे अकर्मक क्रिया (Intransitive verb) कहते हैं।
Example :- राजेश दौड़ता है। सांप रेंगता है। पूजा हंसती है।
जैसा कि उदाहरणों में देख सकते हैं कि दौड़ता हैं, रेंगता है, हंसती है, चिल्लाता है, बचाता है, आदि वाक्यों में कर्म का अभाव है एवं क्रिया (Verb) का फल कर्ता पर ही पड़ रहा है। अतः यह उदाहरण अकर्मक क्रिया के है।
2. सकर्मक क्रिया (Transitive verb):- जिस क्रिया में कर्म का होना ज़रूरी होता है वह क्रिया सकर्मक क्रिया (Transitive verb)कहलाती है। इन क्रियाओं का असर कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है। सकर्मक अर्थात कर्म के साथ।
जैसे : रमेश पानी पीता है। इसमें पीता है (क्रिया) का फल कर्ता पर ना पडके कर्म पानी पर पड़ रहा है। अतः यह सकर्मक क्रिया(transitive Verb) है।
सकर्मक क्रिया के उदाहरण :
विकास फल खाता है। सुदर्शन गाडी चलाता है। रमा सब्जी बनाती है।
सकर्मक क्रिया के भेद (Kinds of Transitive Verb)
एककर्मक क्रिया : जिस क्रिया में एक ही कर्म हो तो वह एककर्मक क्रिया कहलाती है। जैसे: सुरेश गाडी चलाता है। इसमें चलाता(क्रिया) का गाडी(कर्म) एक ही है। अतः यह एककर्मक क्रिया के अंतर्गत आएगा।
द्विकर्मक क्रिया : जिस क्रिया में दो कर्म होते हैं वह द्विकर्मक क्रिया कहलाती है। पहला कर्म सजीव (Living Thing) होता है एवं दूसरा कर्म निर्जीव (Non living thing)होता है।
जैसे: श्याम ने राधा को रूपये दिए। ऊपर दिए गए उदाहरण में देना क्रिया के दो कर्म है राधा एवं रूपये। अतः यह द्विकर्मक क्रिया के अंतर्गत आएगा।
संरचना के आधार पर क्रिया के भेद ( differences by structure)
संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होता है :
प्रेरणार्थक क्रिया(Motive verb) : जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि कर्ता स्वयं काम ना करके किसी और से काम करा रहा है। जैसे: पढवाना, लिखवाना आदि।
नामधातु क्रिया(Nominal Verb) : ऐसी धातु जो क्रिया को छोड़कर किन्ही अन्य शब्दों जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि से बनती है वह नामधातु क्रिया (Nominal Verb)कहते हैं। जैसे: अपनाना, गर्माना आदि।
सयुंक्त क्रिया(Joint Verb) : ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया(Joint Verb) कहलाती है। जैसे: खा लिया, चल दिया, पी लिया आदि।
कृदंत क्रिया (Participle Verb) : जब किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसका नया क्रिया रूप बनाया जाए तब वह क्रिया कृदंत किया (Participle Verb)कहलाती है। जैसे दौड़ना, भागता आदि।
अभ्यास प्रश्नावली
1. क्रिया के …………….. भेद होते हैं।
(a) दो (b) तीन (c) चार
2. जिस क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है वह क्रिया कहलाती हैं।
(a) अकर्मक क्रिया (b) सकर्मक क्रिया (c) विधिवाचक क्रिया
3. ‘जाना’ से प्रेरणार्थक रूप बनता है-
(a) जनाना (b) जनवाना (c) भेजना
4. ‘बात’ से नाम धातु बनेगा
(a) बताना (b) बाताना (c) बतवाना (d) बतियाना
5. ‘मेघ बरसने लगा’ में किस तरह की क्रिया का प्रयोग हुआ है?
(a) पूर्वकालिक (b) संयुक्त (c) नाम धातु
6. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें पूर्वकालिक क्रिया नहीं है?
(a) वह खाकर विद्यालय जाता है। (b) वह खाकर टहलता है।
(c) वह खाकर नहाता है। (d) वह लेटकर खाता है।
7. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें नामधातु का प्रयोग हुआ है?
(a) चाय ठंडी हो गई है थोड़ा गरमा देना। (b) उनकी कहानी समाप्त हो गई है।
(c) प्रदूषण काफी बढ़ गया है। (d) पेड़-पौधे सूख चुके हैं।
8. प्रेरणार्थक क्रिया के कितने रूप होते हैं?
(a) दो (b) चार (c) छह
9. क्रिया सामान्यतया वाक्य में …….. का काम करती है।
(a) उद्देश्य (b) विधेय (c) अव्यय
10. ‘मुख्य’ क्रिया’ और ‘सहायक क्रिया’ ये दोनों किस क्रिया के अंतर्गत आती हैं।
(a) पूर्वकालिक (b) सामान्य (c) संयुक्त

13 Jobs are expiring in 30 Days View All